• Sat. Aug 8th, 2026

सीआईएसएफ में चयनित सुमित इसरानी सम्मानित

ByVijay Singhal

Aug 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में चयनित मथुरा के युवा सुमित इसरानी का सिंधी समाज की विभिन्न संस्थाओं ने भव्य स्वागत किया। प्रशिक्षण के दौरान पहली बार अवकाश पर मथुरा पहुंचने पर एक होटल में आयोजित समारोह में मथुरा सिंधी जनरल पंचायत, लाड़ी लोहाणा सिंधी पंचायत एवं सिंधी नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में उनका अभिनंदन किया गया। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी-जीडी) के माध्यम से सीआईएसएफ में चयनित होने के बाद सुमित इसरानी फरवरी माह में राजस्थान में प्रशिक्षण के लिए गए थे। समारोह में सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष नारायणदास पारवानी ने कहा कि सुमित ने अपनी मेहनत से समाज का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर आगरा अध्यक्ष राज कोठारी, रूपचंद धनवानी, नंदलाल टिलवानी, नारायणदास लखवानी, बसंतलाल मंगलानी, सुरेश मेठवानी, जीवतराम चंदानी, प्रदीप उकरानी, कन्हैयालाल, जितेंद्र लालवानी ने सुमित को शाल, पाटुका एवं मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र भेंट किया। समारोह में सुमित के माता-पिता का भी सम्मान किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.