हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर वसूली करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से मोबाइल फोन, फर्जी सिम, पैन और आधार कार्ड सहित ब्लैकमेलिंग से संबधित वीडियो, ऑडियो चैट आदि का डाटा बरामद हुआ है। थाना प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने सेक्सटार्सन और फर्जी बैंक अधिकारी बन लोगों को उकसा कर उनके अश्लील वीडियो बना उसे वायरल करने की धमकी देकर रुपये वसूलने वाले गैंग का पर्दाफाश कर मुकीम और मुबारिक निवासी शेरगढ़ को गिरफ्तार किया है। सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि गिरोह के सदस्य फेसबुक/व्हाट्सटस एप पर वीडियो कॉल, चैटिंग कर लोगों को उकसा कर उनके अश्लील वीडियो बना लेते थे। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देते थे। व्यक्ति बदनामी के डर से रुपये दे देते हैं। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच की। इस पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि गैंग के तीन सदस्य इकबाल उर्फ पिल्लू निवासी ग्राम जंघावली थाना शेरगढ़, साहून निवासी हाथिया थाना बरसाना व राहुल निवासी छौंकरबास शेरगढ़ फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
