• Sun. Nov 1st, 2026

स्वास्थ्य विभाग ने पांच अस्पतालों को किया सील, 30 नर्सिंग होम संचालकों को दिए नोटिस

Byvijay.singhal1233

Oct 12, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा के एक निजी अस्पताल में लगी आग के बाद मथुरा में डीएम के आदेश के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद के कई अस्पतालों में पड़ताल की। फायर सेफ्टी सिस्टम एवं पंजीकरण न मिलने पर मंगलवार को मांट के पांच अस्पतालों को सील कर दिया, जबकि 30 नर्सिंग होम संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी राठौर, डॉ.अनुज चौधरी एवं अग्नि शमन विभाग के मुख्य अग्नि शमन अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर कार्रवाई की है। अनियमितताएं पाए जाने पर मांट के पीएस अस्पताल, जनता औषधालय, टैंटीगांव के सारस हॉस्पिटल, तिरंगा अस्पताल एवं राया के एक डॉक्टर के निर्माणाधीन हॉस्पिटल पर सील की कार्रवाई की गई है। यह सभी अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे थे। अस्पताल में मरीज भर्ती मिले। इधर, डिप्टी सीएमओ डॉ. मुनीष पौरूष, सीएफओ प्रमोद कुमार की टीम ने मथुरा शहर के कई अस्पतालों का निरीक्षण किया। फायर सेफ्टी एवं अन्य कमियां मिलने पर ओम अस्पताल, प्रयाग अस्पताल, विपिन नर्सिंग होम, दीप नर्सिंग होम, कृष्णानगर स्थित अग्रवाल लाइफ लाइन अस्पताल को नोटिस दिया गया है। एसीएमओ डॉ. मुनीष पौरूष ने बताया कि सुधार के लिए पांचों अस्पताल संचालकों को 15 दिन का समय दिया गया है। जनपद के 30 अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

7455095736
0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.