हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में गुरु पूर्णिमा पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिला। विशेष उत्सव के तहत ठाकुरजी का मनमोहक फूल बंगला सजाया गया। आराध्य के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह मंदिर खुलने से पहले श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर की गलियों में नजर आने लगी। जैसे ही ठाकुरजी के पट खुले मंदिर परिसर राधे-राधे और श्रीबांकेबिहारी लाल की जय के जयघोष से गूंज उठा। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की आंखों में भक्ति और चेहरे पर संतोष दिखाई दिया। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने कहा कि ठाकुरजी की एक झलक के आगे घंटों का इंतजार भी छोटा लगने लगता है। एक श्रद्धालु ने भावुक होकर कहा, हमारे गुरु तो ठाकुरजी हैं। इनके दर्शन से ही जीवन पार लगता है। इस अवसर पर मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने पूरे अनुशासन के साथ कतार में रहकर ठाकुरजी के दर्शन किए। भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन और सेवायत दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटे रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
