• Thu. Jul 30th, 2026

मुड़िया मेले में 1.75 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई परिक्रमा, चढ़ाया दूध

ByVijay Singhal

Jul 30, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। गोवर्धन के विश्व प्रसिद्ध मुड़िया मेले में गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रशासनिक अनुमान के अनुसार, बुधवार तक करीब एक करोड़ 75 लाख श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचे। देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं के जयकारों से गिरिराज जी की तलहटी गूंज उठी। पूरा परिक्रमा मार्ग जय गिरिराज बाबा और राधे-राधे के स्वरों से गुंजायमान रहा। 21 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग पर दिन-रात मानव शृंखला बनी रही। परिक्रमा के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने मानसी गंगा, दानघाटी, मुखारविंद और जतीपुरा जैसे प्रमुख स्थलों पर दर्शन किए। अधिकारियों के अनुसार, मेले का समापन बृहस्पतिवार को हो गया। 23 जुलाई से शुरू हुए मुड़िया मेले में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से तैनात दिखे। पूरे मेला परिसर की सीसीटीवी कैमरों और वॉच टावर से निगरानी की गई। स्वास्थ्य, यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.