• Tue. Jul 28th, 2026

व्रन्दावन में लोहे के गेट व समान पड़ोसी ने चोरी कर कबाडी को बेच डाले

ByVijay Singhal

Jul 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मथुरा दरवाजा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन घर से चोरी हुए लोहे के छोटे गेट व लोहे का सामान चोरी हो गया। मथुरा दरवाजा क्षेत्र स्थित अंबेडकर पार्क के सामने रहने वाले पूर्व पार्षद मुस्तफा आलम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वे अपने मकान में मरम्मत कार्य करवा रहे हैं। इस दौरान घर से निकाले गए लोहे के छोटे गेट और अन्य सामान कमरे में रखे थे, जो तीन दिन पहले रात को चोरी हो गए। पीड़ित अपने सामान की खोजबीन में जुटे थे कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अपने घर के पास एक कबाड़ी के रिक्शा पर वही सामान लदा देखा गया। पूछताछ में मथुरा गेट व्यापारी मोहल्ला निवासी कबाड़ी मुन्ना ने बताया कि यह सामान उनके पड़ौस में रहने वाले एक ही परिवार के लोगों ने बेचा है। वह इस सामान को उल्लू बाग स्थित अपने गोदाम ले जा रहा है। कबाड़ी द्वारा सामान ले जाने का वीडियो भी पीड़ित ने बना लिया और पुलिस को तहरीर के साथ प्रस्तुत किया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पूर्व सभासद की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चोरी का माल भी बरामद किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.