हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में इस्कॉन मंदिर के संस्थापक एसी भक्ति वेदांत स्वामी प्रभुपाद को भक्तों ने पुष्पों से सुसज्जित पालकी में विराजित कर सप्तदेवालयों के दर्शन कराए। भक्तजन पालकी के साथ हरिनाम संकीर्तन करते हुए मंदिरों में पहुंचे। यहां उन्होंने आराध्य के दर्शन कर परिक्रमा लगाई। भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस्काॅन में तीन दिवसीय 49वां तिरोभाव महोेत्सव मनाया जा रहा है। पहले दिन सुबह इस्काॅन मंदिर से पालकी यात्रा निकाली गई। पुष्पों से सुसज्जित पालकी में श्रील प्रभुपाद की प्रतिमा विराजित कर भक्तजन कंधों पर लेकर ठाकुर मदनमोहन मंदिर होते हुए अन्य देवालयों में पहुंचे। लोई बाजार में दुकानदारों ने पुष्प वर्षा कर पालकी का स्वागत किया। यात्रा में विदेशी भक्तों ने प्रसाद वितरित किया। इससे पहले वृंदावन इस्काॅन के अध्यक्ष पंचगोड़ा दास के सानिध्य में श्रील प्रभुपाद की समाधि का पूजन किया गया। इस अवसर पर गणपति दास, विश्वनाम दास, श्रुतिकीर्ति दास एवं रविलोचन दास आदि शामिल हुए।
7455095736
इस्काॅन से पालकी निकाल श्रील प्रभुपाद को कराया सप्तदेवालयों का भ्रमण
