• Mon. Jul 27th, 2026

संत प्रेमानंद से मिलने की इच्छा में नेपाल से वृंदावन पहुंच गए नाबालिग भाई-बहन

ByVijay Singhal

Jul 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नेपाल के जिला रुपनदेई निवासी 13 वर्षीय भाई कक्षा छह और सात वर्षीय बहन एलकेजी में पढ़ती हैं। दोनों ने वृंदावन में संत प्रेमानंद से मिलने की योजना बनाई और 24 जुलाई की सुबह स्कूली बैग में कपड़े रखकर दोनों घर से स्कूल जाने के लिए निकल आए। बच्चों ने नेपाल सीमा पार कर उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के नौतनवा स्टेशन से 35 रुपये में गोरखपुर के लिए रेल की टिकट ली। गोरखपुर से दोनों बच्चे रेल से मथुरा पहुंचे और यहां रेलवे स्टेशन से ई रिक्शा के जरिए शनिवार देर शाम वृंदावन आ गए। बच्चों ने पुलिस को बताया कि वह रात में परिक्रमा मार्ग में घूमे और लोगों से संत प्रेमानंद का आश्रम पूछा। यहां परिक्रमा मार्ग में एक आश्रम में बंट रहा भोजन खाया और फुटपाथ पर रात काटी। सुबह संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए निकले तभी लोगों की नजर उन पर पड़ गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि दोनों बच्चों के स्कूल बैग में किताब-कॉपी के साथ ड्रेस भी रखी थी। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर कपड़े बदल लिए थे। बच्चों ने बताया कि उनकी बुआ दिल्ली में रहती हैं और पिता किसान है। सर्किल अधिकारी सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि दोनों बच्चों के पिता से फोन पर बात हो गई है। फिलहाल उन्हें बाल कल्याण समिति को सौंप दिया है। परिजन के आने पर समिति के निर्देशानुसार बच्चों को उनके सुपुर्द किया जाएगा
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.