• Sat. Jul 25th, 2026

सैटेलाइट ने पकड़ी चालाकी, इस कंपनी ने चुपके से काटे थे 12 पेड़; सुप्रीम कोर्ट ने लगाया 12 लाख का जुर्माना

ByVijay Singhal

Jul 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में निर्माणाधीन परियोजना में 12 हरे पेड़ कटान की सैटेलाइट जांच कराने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इंपैक्ट लैंड्स प्राइवेट लिमिटेड पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही फर्म को काटे गए पेड़ों की एवज में 10 गुना (120) पेड़ रोपने का भी आदेश दिया है। विगत दिनों आदेश मिलने के बाद वन्य अधिकारियों ने उस पर अमल करना शुरू कर दिया है। इंपैक्ट लैंड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा राधाकुंड-छटीकरा रोड पर एक परियोजना विकसित की जा रही है, जिसके लिए 12 हरे पेड़ों का अवैध कटान कर दिया गया था। इसकी शिकायत मिलने पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण की सेंट्रल इम्पावरमेंट कमेटी ने इसकी सैटेलाइट जांच कराई थी। इसमें सैटेलाइट द्वारा लिए गए पुराने चित्रों में 12 पेड़ों की हरियाली दिखाई दी थी। जबकि बाद के चित्रों में उसी स्थान पर पेड़ कटे हुए पाए गए हैं। मौके पर पहुंची सेंट्रल इम्पावरमेंट कमेटी और वन विभाग की टीम को भी यहां 12 कटे हुए पेड़ों के अवशेषों से अंकुर फूटते हुए मिले थे। इसके आधार करीब सात-आठ माह पूर्व वन विभाग और सेंट्रल इम्पावरमेंट कमेटी की संयुक्त जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत की गई थी, जिसके आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने भूस्वामी फर्म इंपैक्ट लैंड्स प्राइवेट लिमिटेड पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही उसी स्थान पर काटे गए 12 पेड़ों की एवज में 10 गुने देसी प्रजाति के 120 पौधे रोपने का भी आदेश दिया है। 10 गुना पौधे रोपे जाने में व्यय होने वाला खर्च भी फर्म द्वारा वन विभाग को दिया जाएगा। इसके लिए वन विभाग के अधिकारियों ने स्टीमेट बनाना शुरू कर दिया है। रोपे जाने वाले पौधों का वन विभाग द्वारा 10 वर्ष तक अनुरक्षण भी किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.