हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में उधारी के रुपये मांगना कपड़ा व्यापारी को भारी पड़ गया। रुपये मांगने पर आरोपी युवक ने फोन कर अपने परिजन व आधा दर्जन साथियों को बुला व्यापारी को दुकान से खींचकर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। इस दौरान उसे बचाने आये व्यापारी के बेटों को भी जमीन पर पटककर घूसों व लात से मारा-पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गांव देवीपुरा बाजना रोड, हाईवे निवासी रामवीर सिंह की गांव में ही श्रीराम गारमेन्ट के नाम से दुकान है। पीड़ित ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि 18 जुलाई शाम करीब सात बजे वह दुकान पर थे,तभी गांव का ही युवक सौरभ वहां से निकल रहा था। इस दौरान पीड़ित ने उससे उधारी के बकाया रुपये मांगे। आरोप है कि इसी बात पर युवक ने उसके साथ गाली गलौज कर परिजनों को फोन कर बुला लिया। सौरभ ने पिता आदि करीब आधा दर्जन परिजन व साथियों के साथ एक जुट हो लाठी-डंडे, हॉकी और लोहे की रॉड से रामवीर को दुकान से बाहर खींच सड़क पर गिरा कर बेरहमी से पिटाई की। शोर शराबा सुन कर आये रामवीर के बेटे लवकुश व नरेश ने पिता को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने दोनों बेटों को भी बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान उसके बेटों के मोबाइल फोन टूट गए। सूचना के बाद पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। पीड़ित की तहरीर पर हाईवे पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
