हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज संपादक हरीश सोलंकी
अलीगढ़। थाना गोरई पुलिस ने भैंस चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन भैंस और वारदात में प्रयुक्त एक लोडर वाहन बरामद किया है। मामले की शुरुआत 22-23 जुलाई की रात गोरई थाना क्षेत्र से भैंस चोरी की घटना के बाद हुई। शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने जांच और चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात से पहले वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा लेते थे और घटना के बाद उसे बदल देते थे, ताकि पहचान न हो सके। थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के मोहल्ला व्यापारियान निवासी राजेश और मुकेश हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की भैंसों को एक फैक्टरी कर्मी के माध्यम से कटवाने की बात स्वीकार की है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। एसपी ग्रामीण मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
