• Fri. Jul 24th, 2026

मथुरा में रोडवेज बस ने रौंद दिए पति-पत्नी, दोनों की मौके पर मौत; बच्ची गंभीर

ByVijay Singhal

Jul 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय स5
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के नवादा चौराहे पर शुक्रुवर सुबह हुए सड़क हादसे में मजदूर दंपती की मौत हो गई। वहीं उनकी पांच वर्षीय नातिन गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि फरह थाना क्षेत्र के गांव बेरी निवासी मूलचंद अपनी पत्नी मंजू और पांच वर्षीय नातिन के साथ रोड पार करते समय रोडवेज बस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, यातायात को सुचारू कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल बच्ची को निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.