हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुडेसी के नगर निगम के वार्ड नंबर 11 में 40 वर्षीय युवक का निधन हो गया। उसके परिजन व परिचत ने वर्षा के मध्य गांव के मार्गों से होकर शवयात्रा निकालकर शमशान स्थल तक पहुंचे लेकिन वहां भी जलभराव हो रहा था। बारिश के बीच ऊंचे स्थल पर प्लास्टिक का त्रिपाल लगाकर अंतिम संस्कार किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय अमर सिंह की मृत्यु हो गई। जिनकी शवयात्रा जलभराव में होकर ले जानी पड़ी। क्योंकि श्मशान पर बारिश से बचने की व्यवस्था नहीं है इसलिए कालोनी वासियों ने अमर सिंह का अंतिम संस्कार वारिश के बीच तिरपाल डालकर किया। बता दें कि लगभग एक वर्ष पहले भी इसी गांव में एक महिला का अंतिम संस्कार तिरपाल लगाकर किया गया था। यहां के लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान अगर कोई निधन होता है तो अंतिम संस्कार के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों की मांग है कि श्मशान स्थल ऐसा बनाया जाए कि बारिश में अंतिम संस्कार में परेशानी न हो।पार्षद प्रतिनिधि रामकुमार का कहना है कि श्मशान बनवाने का प्रयास चल रहा है। बड़े बजट का मामला है। विधायक श्रीकांत शर्मा से बात हो गई है। उनका कहना है कि किसी योजना में शामिल कराकर श्मशान का निर्माण कराया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
