हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय
मथुरा। मांट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ घर में घुसकर नामजद ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया। आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने व अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 18 जुलाई को दोपहर वह अपने कमरे में अकेली थी। आरोप है कि तभी गांव का ही युवक छत के रास्ते घर में उतर कर आया। उसने महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर गर्दन दबाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते पीड़िता बेहोश हो गयी। आरोप है कि तभी पीड़िता के पति ने आरोपी को भागते देख लिया। आरोप है कि नामजद युवक ने धमकी दी कि अगर किसी से कुछ कहा तो जान से मार देगा। उसके पास महिला का नहाते समय बनाया वीडियो है, उसे वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी वीडियो के नाम पर उसे काफी समय से ब्लैकमेल कर रहा था, लेकिन लोकलाज के डर से उसने यह बात परिजनों को नहीं बताई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक मांट उमेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाशी की जा रही है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जायेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
