• Fri. Jul 24th, 2026

जन्माष्टमी से पहले चमकेगी कान्हा की नगरी: नगर आयुक्त ओजस्वी के सख्त निर्देश

ByVijay Singhal

Jul 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को देखते हुए नगर निगम मथुरा-वृंदावन एक्शन मोड में आ गया है। धर्मनगरी में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कमर कस ली है। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम के तहत नगर क्षेत्र में संचालित निर्माण कार्यों और उनकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने हाई-टेक रुख अपनाते हुए LED स्क्रीन के माध्यम से शहर के विभिन्न इलाकों में चल रहे सड़क निर्माण, पेचवर्क और पाइपलाइन/केबल खुदाई के बाद की स्थिति का बारीकी से डिजिटल अवलोकन किया। नगर आयुक्त के अनुसार “श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व शहर की सभी खुदी हुई और क्षतिग्रस्त सड़कों पर पैचवर्क व मरम्मत का काम हर हाल में पूरा होना चाहिए। कान्हा के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को गड्ढों व बदहाल सड़कों के कारण रत्ती भर भी असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास और मरम्मत कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। साथ ही, उन्होंने कार्यों की नियमित ग्राउंड मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के आदेश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय सिंह, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, सहायक अभियंता सोमेश, नगर निगम के समस्त अवर अभियंता तथा PWD के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.