हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर निगम की लापरवाही से विश्वप्रसिद्ध श्रीधाम वृंदावन आने वाले देशी-विदेशी श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु आराध्य के दर्शन और भक्ति करने के लिए देश-विदेश से आते हैं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर सहित श्रीराधावल्लभ मंदिर, श्रीराधारमण मंदिर, इस्कॉन मंदिर, श्रीराधादामोदर मंदिर, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग एवं प्रमख मार्ग की सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम ने छह एजेंसी को जिम्मा सौंपा है। इनमें उज्ज्वल ब्रज, वीबीजी, मैसूर, किंग सिक्योरिटी, नेचर ग्रीन शामिल हैं। उज्ज्वल ब्रज का परिक्रमा मार्ग, लॉइन एजेंसी को छटीकरा से विद्यापीठ तक का मुख्य मार्ग, बीवीजी एजेंसी को श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र एवं किंग सिक्योरिटी एवं नेचर ग्रीन को आठ वार्ड की सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है। निगम द्वारा प्रतिमाह इन एजेंसियों को लगभग एक करोड़ 16 लाख रुपये दिए जा रहे हैं, लेकिन देशभर से आ रहे श्रद्धालुओं को कदम-कदम पर गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं वृ़ंदावन जोन के आठ वार्डों की नालियां सफाई न होने के कारण उफन रही है। नालियों का दूषित पानी मार्ग पर बह रहा है। इतना ही नहीं नगर के छोटे-बड़े 15 नालों की तलीझाड़ सफाई न होने से बरसात आने पर गोपीनाथ बाजार, रंगजी मंदिर क्षेत्र राधानिवास, बड़े दाऊजी तिराहा, विद्यापीठ चौराहा, गांधी मार्ग, परिक्रमा मार्ग केसी घाट पर जलभराव हो जाता है। श्रद्धालु और स्थानीय लोगों को दूषित पानी में होकर निकलना पड़ रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
