हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के कार्यकर्ता सोमवार को पुलिस की निगरानी के बावजूद दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में पहुंच गए। रमेश सैनी के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन और भूख हड़ताल का समर्थन किया। फाउंडेशन के कार्यकर्ता सोमवार सुबह करीब नौ बजे जंतर-मंतर पहुंचे। इस दौरान रमेश सैनी और लक्ष्मण आनंद ने केंद्र सरकार पर तानाशाही और दमनकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए निंदा की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों की आवाज को दबाने के बजाय सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। जंतर-मंतर पहुंचने वालों में अजय सनवाल, लुकेश राही, संजय कुमार, नरेश चौधरी, आकाश बाबू, आदिति सनवाल, अंशिका राही, नरेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, डॉ. अरुण कुमार, जयपाल सिंह, सनी कुमार, राज गब्बर नेताजी, मनोज कुमार, सागर सिंह, सुमित कुमार, मनीष कुमार, अशोक कुमार, आशीर्वाद, जितेंद्र कुमार, प्रकाश बादल, संदेश कुमार केन, प्रेम सिंह विमल, विजय सिंह, डॉ. रामकुमार, सीवी विकल और कुमारी राखी आदि ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
