• Sat. Jul 18th, 2026

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर से चांदी का रथ गायब का आरोप, सेवायत ने उठाए गंभीर सवाल

ByVijay Singhal

Jul 18, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। व्रन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पिछले लगभग एक दशक से जगन्नाथ रथयात्रा पर ठाकुरजी के फूलबंगला में चांदी के रथ झांकी सजाई जाती थी। लेकिन, इस बार जगन्नाथ रथयात्रा पर ठाकुरजी की झांकी में चांदी के रथ के दर्शन न होने पर मंदिर सेवायत दिनेश गोस्वामी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने शुक्रवार देर शाम वीडियो जारी कर बांकेबिहारी के भक्तों को ठाकुरजी के चांदी के रथ के गायब होने की जानकारी दी। दिनेश गोस्वामी ने कहा हालांकि मंदिर में विष्णु स्वामी परंपरा की सेवा है और जगन्नाथ रथयात्रा मानने का कोई प्राविधान नहीं है। लेकिन, मंदिर में पैसा बढ़ने के साथ सभी उत्सव जिनमें नौका विहार तथा रथयात्रा जैसे उत्सव मनाना शुरू हुआ। इसी क्रम में पिछले वर्ष भी जगन्नाथ रथयात्रा पर ठाकुरजी ने चांदी के रथ में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। इस रथ की भक्तों ने पूजा की और परिक्रमा की। लेकिन, इस बार चांदी के घोड़ों वाला रथ दिखाई नहीं दिया। ऐसे में रथ को गायब करने की संभावना उठने लगी है। आखिर चांदी का रथ कहां गया। जगन्नाथ रथयात्रा पर पिछले वर्ष मंदिर में चल रहे मंदिर अधिग्रहण एवं गलियारा विरोधी आंदोलन में शामिल महिलाओं एवं सेवायतों ने रथ का पूजन कर परिक्रमा की थी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.