• Sat. Jul 18th, 2026

थाना जैत क्षेत्र में सुनरख रोड पर मिले शव की हुई पहचान

ByVijay Singhal

Jul 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के सुनरख रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव की पहचान बुंदू काछो का बाड़ा, गनेगांव, खमरिया, जिला जबलपुर (मध्य प्रदेश) निवासी सुनील कुमार त्रिपाठी (40) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि सुनील की हत्या कर शव फेंका गया है। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। एक आंख क्षतिग्रस्त थी, नाक और कान से खून निकल रहा था तथा दोनों पैर टेप से बंधे थे। उनका आरोप है कि ये सामान्य मौत नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। मृतक के भाई रिंकू ने बताया कि सुनील करीब 12 वर्षों से वृंदावन में रह कर भक्ति कर रहे थे। वह वृंदावन में स्थायी रूप से बसना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने वृंदावन स्थित परास मंदिर के समीप एक कॉलोनी में करीब एक हजार वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था, जिस पर पिछले आठ महीने से निर्माण कार्य चल रहा था। सुनील अविवाहित थे। परिजनों ने एसएसपी से मिलकर हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.