हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में बिजली चोरी रोकने को लेकर विद्युत प्रवर्तन दल ने होटल, ढाबा,आरओ प्लांट, आटा चक्की एवं घरेलू कनेक्शन में चोरी पकड़ी। विद्युत थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इन पर लाखों रुपये का जुर्माना संभावित है। विद्युत प्रवर्तन दल ने विभागीय टीम के साथ अभियान चलाया। छाता के दौताना गांव में बिना कनेक्शन के आरओ प्लांट चलते पकड़ा। केबल में कट लगाकर घरेलू कनेक्शन में चोरी पकड़ी। लोड करीब 14 किलोवाट मिला। बरसाना के सहार मैन रोड पर आटा चक्की में चोरी पकड़ी। अतिरिक्त केबल डालकर चोरी की जा रही थी। इसके अलावा ढाबा, आटा चक्की एवं होटल में भी बिजली चोरी पकड़ी। कोसी के फूल गढ़ी में बिना संयोजन के दो खेतों में मोटर चलते पकड़ी। 10-10 एचपी की मोटर लगी थी। टीम ने वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की। कार्रवाई से मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता एवं अन्य उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। टीम ने विजिलेंस प्रभारी अरुण कुमार, एसडीओ बरसाना राहुल चौरसिया, जेई किशन कुमार, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र पाल सिंह, कपिल, जागेश्वर आरक्षी अंकुर के अलावा जेई सूर्य प्रकाश वर्मा आदि अभियंता एवं कर्मचारी मौजूद थे। इधर टीम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
