• Thu. Jul 16th, 2026

कोसीकलां के गांव में पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

ByVijay Singhal

Jul 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के गांव दहगांव में पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान के घर पर जमकर फायरिंग होने से गांव में दहशत फैल गई। गांव दहगांव निवासी ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे गांव के प्रह्लाद और बुद्धी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और देख लेने की धमकी दी। कुछ देर बाद दोनों अपने परिजनों एवं अन्य साथियों को बुलाकर हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंच गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसी दौरान उनके चाचा कुंवरपाल उर्फ कुम्पी घर के बाहर दिखाई दिए, जिन्हें जान से मारने की नीयत से आरोपियों ने निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। दोनों ने तत्काल दरवाजे की आड़ लेकर अपनी जान बचाई। फायरिंग के दौरान कई गोलियां घर के मुख्य दरवाजे पर लगीं। आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना से घबराए परिवार के सभी सदस्य घर के कमरों में बंद हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने प्रह्लाद, बुद्धी, लाल सिंह, देवेंद्र, अक्षय, लेखराम उर्फ दिनेश, महेश, रोहताश, नरवीर, पंकज, नरेश और बाबूलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.