• Thu. Jul 16th, 2026

व्रन्दावन के गेस्ट हाउस में ठहरी महिलाओं का वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jul 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में महिला की सुरक्षा और निजता से खिलवाड़ का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता अपने परिवार के साथ नगर के रमणरेती क्षेत्र स्थित श्रीराधा स्नेह कुंज धाम में कमरा किराए पर लेकर रुकी हुई थी। इसी दौरान आरोपी आकाश रावत कमरे की खिड़की के पास पहुंचा और चुपके से खड़े होकर अपने मोबाइल कैमरे से कमरे के भीतर मौजूद महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। जैसे ही महिला की नजर खिड़की के बाहर ताक-झांक कर रहे आरोपी पर पड़ी उन्होंने शोर मचा दिया और मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी आकाश रावत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 77 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.