• Fri. Nov 13th, 2026

मथुरा के जिला कारागार में हाईटेक होगी सुरक्षा व्यवस्था

Byvijay.singhal1233

Jul 12, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जेल प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जेल से पेशी पर आने वाले बंदी या मुलाकात के लिए आने वाले परिजन खाने पीने का सामान लेकर आते हैं, जिससे सामान में छिपाकर धातु से बनी प्रतिबंधित वस्तुएं अंदर पहुंचाने की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए जिला कारागार में शासन से मिली एक्स-रे स्कैनिंग मशीन स्थापित की गई है। अब बंदियों के लिए लाया गया हर पैकेट और सामान एक्स-रे स्कैनिंग मशीन से गुजरने के बाद ही जेल के अंदर भेजा जाएगा। एक्स-रे स्कैनिंग के दौरान यदि किसी पैकेट में चाकू, पिस्टल, ब्लेड, लोहे की रॉड या अन्य किसी प्रकार की धातु की संदिग्ध वस्तु होगी तो उसकी तुरंत पहचान हो जाएगी। इससे जेल के भीतर प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने की कोशिशों पर प्रभावी रोक लग सकेगी और सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत होगी। जेल प्रशासन का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद जेल में पहुंचने वाले खाने पीने के सामान के पैकेटों को जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। जेल में बंदी या उनके परिजन जो भी खाने पीने का सामान लेकर आते उसकी जांच जेल सुरक्षाकर्मियों द्वारा की जाती है। सामान की जांच दो चरणों में की जाती है। सबसे पहले जेल के गेट पर जांच होती है। जेल के अंदर बंदी हो दिए जाने से पूर्व भी सामान की जांच की जाती है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.