• Sun. Jul 12th, 2026

मथुरा में मुख्य आरक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में गले में गोली लगने से मौत

ByVijay Singhal

Jul 12, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सिविल लाइन स्थित केनरा बैंक की सुरक्षा में तैनात मुख्य आरक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में गले में गोली लगने से मौत हो गई। एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव गदुआ निवासी मुख्य आरक्षी अजीत कुमार (42) बीते 12 वर्षों से मथुरा में तैनात थे। वर्तमान में वह बालाजीपुरम में परिवार के साथ रह रहे थे। सिविल लाइन के पास स्थित केनरा बैंक की सुरक्षा में रात शिफ्ट में उनकी ड्यूटी थी। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात आठ बजे वह ड्यूटी पर पहुंचे थे, जबकि साथी पुलिसकर्मी बैंक के गेट पर तैनात था। बैंक के सुरक्षा गार्ड रूम में चले गए। इसी दौरान अजीत की संदिग्ध परिस्थितियों में गले में गोली लग गई। गोली की आवाज सुनने से आसपास लोगों में दहशत फैल गई और भीड़ जुट गई। सुरक्षा में तैनात अन्य पुलिसकर्मी साथियों ने कंट्रोलरूम को सूचना दी। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह और सीओ सिटी आशना चौधरी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। अजीत की पत्नी और बेटा भी मौके पर पहुंच गए। रोते बिलखते पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने राइफल को अपने कब्जे में लिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.