हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के श्रीराधावल्लभ मंदिर में ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी की करंट लगने से तबीयत बिगड़ गई। अलीगढ़ के खैर तहसील के अंडला गांव के निवासी सिपाही हरीश ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। शनिवार शाम को वह एक महिला सिपाही और दो अन्य सिपाहियों के साथ मंदिर के जगमोहन के समीप लगी रेलिंग पर दोनों हाथ रखकर खड़े थे और श्रद्धालुओं को आगे दर्शन होने पर उन्हें आगे बढ़ा रहे थे। तभी अचानक रेलिंग में करंट दौड़ने लगा। करंट के झटके से सिपाही हरीश घबरा गया। उनका ब्लड प्रेशर हाई हो गया। भीड़ के बीच सिपाही की तबीयत बिगड़ने पर घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वहां तैनात दो सिपाही जितेंद्र राणा और उमेश सिपाही हरीश को मथुरा मार्ग स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल ले गए। यहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। करीब एक घंटे बाद हालत में सुधार होने पर डॉक्टर ने सिपाही को छुट्टी दे दी। सिपाही को करंट लगने की सूचना पर सीओ सदर वरुण मिश्रा ने मंदिर में पहुंच घटना स्थल का जायजा लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
