हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में शुक्रवार को वीआइपी दर्शनों को लेकर ऐसा हंगामा हुआ, जिसने मंदिर व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। वीआईपी गेट से प्रवेश को लेकर सेवायत पक्ष और मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालु के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मंदिर परिसर में ही झाड़ू चल गई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई है। मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी अशोक कुमार अपने परिवार के साथ शुक्रवार को राधारानी के दर्शन करने बरसाना पहुंचे थे। आरोप है कि शाम को वीआईपी गेट से प्रवेश को लेकर सेवायत पक्ष से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और उत्तेजित सेवायत पक्ष के लोगों ने मंदिर परिसर में हुई इस घटना से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने मंदिर में वीआइपी दर्शन व्यवस्था और अवैध वसूली पर सवाल उठाए हैं।स्थानीय निवासी हरिओम ठाकुर का कहना है कि मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर लंबे समय से अवैध उगाही की शिकायतें सामने आती रही हैं। वहीं चरण सिंह सैनी ने कहा कि वीआईपी दर्शन को लेकर मंदिर परिसर में आए दिन विवाद होते हैं, लेकिन प्रशासन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। प्रसारित वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
