हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां थाना के अंतर्गत आगरा कैनाल में अज्ञात महिला के शव को देख सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी लोगों ने थाना पुलिस को दी। रजवाह में पांच दिन के अंतराल में शव उतराता हुआ दिखाई देने का यह दूसरा मामला है। गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे गोपालबाग चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आगरा कैनाल में अज्ञात महिला का शव उतराता देख सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर काफी लोग एकत्र हो गये। लोगों ने मामले की सूचना थाना पुलिस एवं गोपालबाग चौकी प्रभारी हरेंद्र कुमार को दी। बावजूद इसके ना तो पुलिस घटनास्थल पर ही पहुंची और ना ही शव को निकालने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर लोगों ने वीडियो वायरल किया तो पुलिस हरकत में आयी और लोगों की सहायता से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
