हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा जंक्शन पर बड़ा हादसा टल गया। चलती कलिंग उत्कल एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में एक महिला यात्री फिसलकर कोच के गेट से लटक गई। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक उपदेश कुमार कौशिक ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित खींच लिया। घटना प्लेटफॉर्म नंबर एक पर दोपहर 2:05 बजे की है। ट्रेन संख्या 18478 के एस-3 कोच में चढ़ते समय महिला का संतुलन बिगड़ गया। उसे लटकता देख आरपीएफ प्रभारी ने बिना देर किए बचा लिया। यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रुकवा दी। महिला को चोट नहीं आई। प्राथमिक उपचार की पेशकश की गई, लेकिन उसने मना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक द्वारा किए गए कार्य की स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और रेल कर्मियों ने सराहना की। बाद में यात्रियों के सुरक्षित बैठने पर ट्रेन रवाना हुई। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त एके वर्मा ने बताया कि जरा सी देरी महिला की जान पर भारी पड़ सकती थी। महिला बिना नाम-पता बताए ट्रेन में सवार होकर चली गई।
7455095736
मथुरा जंक्शन पर ट्रेन के गेट पर लटकी महिला यात्री को आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बचाया
