• Wed. Jul 8th, 2026

दिव्यांग बोर्ड के सदस्यों पर रिश्वत मांगने का आरोप

ByVijay Singhal

Jul 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिव्यांग प्रमाणपत्र बोर्ड के सदस्यों पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच अब तीन सदस्यीय समिति करेगी। सीएमओ डॉ. राधावल्लभ ने बताया कि दिव्यांग बोर्ड के सदस्यों पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। इस मामले में लिखित में शिकायत भी प्राप्त हुई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. संजीव यादव और डॉ. चित्रेश को जांच सौंपी गई है। समिति शिकायतकर्ताओं, बोर्ड के सदस्यों और संबंधित अधिकारियों के बयान दर्ज करने के साथ आवश्यक अभिलेखों की भी जांच करेगी। प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया, शासन के दिशा-निर्देशों के पालन और शिकायतों में लगाए गए आरोपों का बिंदुवार परीक्षण किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित दस्तावेज और रिकॉर्ड का भी मिलान किया जाएगा। सीएमओ ने समिति को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ समयबद्ध तरीके से जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.