हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। परिषदीय शिक्षकों के वेतन भुगतान में हर महीने होने वाली लेटलतीफी को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का गुस्सा फूट पड़ा। शिक्षकों का आरोप है कि वेतन में देरी के कारण उनके होम लोन आदि की ईएमआई बाउंस हो जाती है, जिससे उन पर अनावश्यक विलंब शुल्क का आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इस मुद्दे पर संघ के जिलाध्यक्ष अतुल सारस्वत व प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अधिकारियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मामले पर एसटीओ अतुल पांडेय ने कहा कि उनके स्तर से देरी नहीं हुई है। विभागीय लेखा कार्यालय से जून के बिल ही 4 जुलाई को ट्रेजरी भेजे गए थे। रविवार व अन्य सरकारी कार्य से बाहर होने के कारण भुगतान अटका था। उन्होंने मंगलवार को ही वेतन खातों में भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एओ शैलेंद्र कुमार सिंह से मिलकर हर हाल में पहली तारीख को भुगतान सुनिश्चित करने की मांग रखी, जिस पर उन्होंने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान लक्ष्मीनारायण, मनोज शर्मा, अरविंद सारस्वत, राजेंद्र छौंकर, राजीव पचौरी, हरीश चौधरी, के के सारस्वत और हेमंत शर्मा मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
