• Wed. Jul 8th, 2026

होमगार्डों को पांच लाख तक का मिलेगा कैशलेस इलाज

ByVijay Singhal

Jul 8, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रदेश के होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति व्रन्दावन पहुँचे। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने बताया कि ठाकुरजी के दर्शन कर उन्होंने देश प्रदेश के विकास के लिए मंगल कामना की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार होमगार्ड जवानों के कल्याण और सुविधाओं को लेकर निर्णय ले रही है। हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में कैशलेस चिकित्सा सुविधा व थानों में विश्राम कक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि विपक्ष जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। उनका आरोप था कि समाजवादी पार्टी केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में लगी हुई है जबकि प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। अयोध्या से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रही है। जांच पूरी होने के बाद सरकार निष्पक्ष कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटी है। कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। इससे पूर्व वह योगीराज देवरहा बाबा आश्रम पहुंचे और कथा में सहभागिता की। उन्होंने संतों का आशीर्वाद लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.