हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्कूलों के आसपास संचालित शराब, गुटखा और तंबाकू की दुकानें जल्द ही हटेंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने जिलाधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजकर इन दुकानों को हटाने की मांग की है। बीएसए ने पत्र में चिंता जताते हुए कहा है कि जिले के परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों के पास से मादक और तंबाकू जनित पदार्थों की बिक्री हो रही है। इससे स्कूल छात्र-छात्राओं के मानसिक विकास, शैक्षिक वातावरण और उनके चरित्र निर्माण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बीएसए ने पत्र में कहा है कि सक्षम अधिकारियों से इसका परीक्षण कराया जाए। इसके बाद विधिक प्रावधानों व शासनादेशों के तहत इन दुकानों को विद्यालयों से तय मानक दूरी से बाहर स्थानांतरित या निष्कासित करने की कार्रवाई की जाए। भविष्य में स्कूलों के पास ऐसी दुकानों के लाइसेंस देने या उनके नवीनीकरण से पहले नियमों की जांच की जाए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
