• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाशों को गोली लगी,दोस्त की हत्या में पुलिस 5 को कर चुकी है गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Feb 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जमुनापार इलाके में पुलिस ने 29 जनवरी को हुई युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे 3 आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। थाना जमुनापार पुलिस और SOG टीम के साथ हुई मुठभेड़ में हत्या के 3 आरोपी में से 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि 1 ने सरेंडर कर दिया। पुलिस हत्या के इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। थाना जमुनापार इलाके में 29 जनवरी को 26 साल के नितिन की उसके दोस्त कृष्णा एवं अन्य साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस कृष्णा और उसके साथियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने कृष्णा को मंगलवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। कृष्णा के हाथ और पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली लगी थी। नितिन की हत्या में कृष्णा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले अन्य युवकों की तलाश कर रही थी। बुधवार की देर रात थाना जमुनापार पुलिस को सूचना मिली कि नितिन की हत्या में शामिल 3 युवक रावल गांव के पास मौजूद हैं। थाना जमुनापार पुलिस एसओजी की टीम के साथ रावल गांव के समीप बलदेव रोड पर पहुंची। जहां शिवनगर कॉलोनी निवासी तन्नू उर्फ प्रशांत व अनीश शाह के अलावा नगला भोला थाना हाई वे निवासी गोपी किशन दिखे। पुलिस ने जब इनको गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जिस पर जवाब में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें तन्नू और अनीश पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गए। साथियों को गोली लगने से घायल होता देख गोपी किशन ने सरेंडर कर दिया। मुठभेड़ में घायल तन्नू और अनीश पर मथुरा पुलिस ने 15-15 हजार रूपए का इनाम घोषित किया हुआ था। अनीश और प्रशांत ने कृष्णा चौधरी के साथ मिलकर नितिन की उस समय हत्या कर दी जब वह कृष्णा के घर छोटे भाई के साथ हुए झगड़े की बात करने गया था। इस दौरान वहां मौजूद गोपी किशन ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले कृष्णा ,प्रशांत और अनीश का साथ दिया था। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए प्रशांत और अनीश को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मौके से एक मोटर साइकिल,3 तमंचा .315 बोर के अलावा 4 खोखा कारतूस और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस नितिन की हत्या के मामले में कृष्णा के चाचा को भी सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में जेल भेज चुकी है।

7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.