• Thu. Apr 16th, 2026

व्रन्दावन बस स्टेशन पर पानी न पंखा, गर्मी में यात्री परेशान

ByVijay Singhal

Apr 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में परिवहन निगम के बस स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाओं का लंबे समय से अभाव है। गर्मी में जहां पीने का ठंडा पानी और पंखे की हवा भी नहीं मिल रही है, वहीं बस सेवा की जानकारी उपलब्ध कराने वाला फोन नंबर भी बंद है। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टेशन से दिल्ली, हिमाचल, हरिद्वार सहित कई राज्यों से की परिवहन निगम की बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं नगर विकास विभाग द्वारा इलेक्ट्रिक सिटी बसें भी चलाई जा रही हैं। प्रतिदिन बस स्टेशन पर ढाई से तीन हजार यात्री आते हैं। इसके बावजूद अधिकारियों की अनदेखी के कारण वॉटर कूलर लंबे समय से खराब है। इससे यात्रियों को शुद्ध और ठंडा पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। बस स्टेशन में लगे पंखे भी खराब हैं। इससे गर्मी में यात्रियों का बैठना भी दुश्वार हो रहा है। पूछताछ केंद्र का फोन नंबर बंद होने के कारण यात्रियों को बसों की जानकारी के लिए बस स्टेशन तक आना पड़ रहा है। बस का इंतजार रहीं गाजियाबाद निवासी सोनल कक्कड़ ने बताया कि बस स्टेशन की बिल्डिंग अच्छी है लेकिन सुविधा नहीं हैं। शौचालय गंदे हैं। बसों की जानकारी देने वाला कोई नहीं है। जम्मू से आए श्रद्धालु अरुण नेगी ने कहा कि बस स्टेशन पर जो सुविधा होनी चाहिए ऐसा कुछ भी नहीं है। बस स्टेशन प्रभारी पीयूष वर्मा ने बताया कि पंखे, वॉटर कूलर और फोन के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.