हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में रास्ते के विवाद में हुई फायरिंग और खूनी संघर्ष के मामले में थाना बरसाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को जिला अस्पताल से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना बरसाना क्षेत्र के गांव रहेड़ा में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, पत्थरबाजी हुई और फायरिंग तक की नौबत आ गई। इस दौरान कई लोग घायल हुए और पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों उदय चंद्र उर्फ उदय, मेघश्याम और महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन्हें 15 अप्रैल को जिला अस्पताल मथुरा से उस समय दबोचा जब ये उपचार के लिए पहुंचे हुए थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और इन पर पूर्व में भी कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
