हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र के गांव छोली स्थित दाऊधाम कॉलोनी में नाली के विवाद में पड़ोसी भाइयों ने पशु चिकित्सक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निजी पशु चिकित्सक का भाई गंभीर रूप से घायल है। संभल के थाना जुनावई, अजीजघेर निवासी तेजपाल सिंह (36) 10-12 साल से दाऊधाम कॉलोनी में रहकर पशु चिकित्सक के रूप में कार्य कर रहे थे। मंगलवार रात उनकी पड़ोसी पप्पू सारस्वत और उसके भाई महेश चंद्र के साथ नाली के पानी की निकासी को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जमकर मारपीट होने लगी। आरोपी पक्ष ने इस दौरान तेजपाल सिंह के सिर पर लाठी से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं तेजपाल का भाई नेत्रपाल घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ महावन श्वेता वर्मा ने बताया मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण नाली के पानी की निकासी बताया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
