हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के पैठा गांव स्थित बालाजी मंदिर आश्रम में आगजनी की घटना सामने आई है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। बताया गया कि एक स्थानीय युवक कुछ दिन पूर्व आश्रम के पास तालाब से मछली पकड़ रहा था। आश्रम से जुड़े लोगों द्वारा उसे ऐसा करने से मना किया गया। इस पर विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर युवक ने कथित रूप से आश्रम परिसर में आग लगा दी। आग लगने से आश्रम में रखा सामान जल गया। पूरी घटना आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी आग लगाते हुए दिख रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। क्षेत्राधिकारी गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
