• Mon. Apr 13th, 2026

तार चोरी करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक करंट से मरा

ByVijay Singhal

Apr 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चिकसाना थाना क्षेत्र स्थित गांव इकरन के जंगल में मथुरा निवासी युवक बिजली के खंभे पर चढ़कर तार चोरी करने की कोशिश कर रहा था। रात के अंधेरे में बिजली खंभे पर चढ़ा युवक विद्युत लाइन चालू होने के कारण करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका एक साथी गंभीर रूप से झुलस गया। सुबह जब लोगों की नजर खंभे पर लटके शव पर पड़ी तो इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि इकरन इलाके में एक तेल मिल के सामने खेतों में बिजली के खंभे पर एक शव लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक का शव बिजली के तारों में फंसा हुआ है। पुलिस ने विद्युत निगम की की टीम को बुलाया। टीम ने सप्लाई बंद करवाकर शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के कृष्णा धाम कॉलोनी निवासी सुनील (30) के रूप में हुई है। परिजन मौके पर पहुंचे और युवक की पहचान की। जांच में सामने आया है कि युवक कुछ दिन पहले भी इसी इलाके से बिजली के तार चोरी कर चुका था। शनिवार रात वह दोबारा चोरी की नीयत से साथियों के साथ आया था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, इस वारदात में उसके साथ सात-आठ लोग शामिल थे। एक अन्य साथी भी गंभीर रूप से झुलस गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के पास एक बोलेरो पिकप गाड़ी भी थी, जिसकी पहचान पुलिस ने कर ली है। मामले में संदिग्धों की तलाश की जा रही है। मृत युवक के खिलाफ पहले से ही चोरी के करीब चार मामले दर्ज हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.