हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल ने वार्डों का निरीक्षण किया। उनके साथ उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धनगर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने वार्डों की सफाई और स्वच्छता मानकों की जांच की। भर्ती मरीजों से सीधे संवाद किया। डॉ. अग्रवाल ने मरीजों से पूछा कि उन्हें दवाएं समय पर मिल रही हैं या नहीं। अस्पताल की भोजन व्यवस्था कैसी है। सीएमएस ने स्टाफ को हिदायत देते हुए कहा कि मरीजों की देखभाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दवाइयों की उपलब्धता में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। डॉ. धनगर ने नर्सिंग स्टाफ को मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बरतने और रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
