• Mon. Apr 13th, 2026

गोकुल में मुख्य आयुक्त ने कहा, प्रशिक्षु ही कल का भविष्य करेंगे तैयार

ByVijay Singhal

Apr 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोकुल स्थित श्रीकृष्ण इंटर काॅलेज में स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। रविवार को शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं ने गांठ लगाने और पुल बनाने के गुर सीखे। मुख्य आयुक्त डॉ. कमल कौशिक ने कहा कि ये प्रशिक्षु ही कल का भविष्य तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षु अपने विद्यालय में जाकर छात्र-छात्राओं को सीखी हुई गतिविधियों को सिखाएं और अपना दल पंजीकृत कराएं। प्रादेशिक सहायक आयुक्त प्रीति ने भी प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड अनीता मुद्गल, जिला आयुक्त बुलबुल अंजना शर्मा, जिला आयुक्त कब हरिओम गुप्ता, जिला संगठन आयुक्त गुरु प्यारी सत्संगी, जिला प्रवक्ता गोवर्धन दास गुप्ता, जिला संगठन आयुक्त अशोक सोलंकी, मनोज रावत, डॉ. सुनीता गुप्ता, कमलेश चौहान और संजीव यादव आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.