हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में भजन साधक के मोबाइल नंबर पर यूपीआई सक्रिय कर उनके खाते से एक लाख से अधिक रुपये पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दुसायत मोहल्ला स्थित सूरदास आश्रम में पिछले 15 वर्षों से भजन साधना कर रह रहे नेत्रपाल ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल नंबर का उपयोग कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैंक खाते पर यूपीआई सक्रिय कर लिया। ठग ने 26 फरवरी से 3 मार्च के बीच अलग-अलग खातों में उनके बचत खाते से एक लाख तीन हजार दो सौ रुपये ट्रांसफर कर लिए। 30 मार्च को नेत्रपाल चौमुहां स्थित बैंक शाखा पहुंचे तब उन्हें इन फर्जी तरीके से रकम के स्थानांतरण अन्य बैंक खातों में होने की जानकारी हुई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
