• Mon. Nov 2nd, 2026

व्रन्दावन में अस्पताल के समीप अजगर निकलने से मचा हड़कंप,वन विभाग ने किया अजगर का रेस्क्यू

Byvijay.singhal1233

Oct 11, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के व्रन्दावन में अजगर निकलने से मचा हड़कंप में पिछले 3 दिन से हो रही बारिश के कारण अब जीव जंतुओं का निकलना भी शुरू हो गया है। बारिश के कारण मथुरा के वृंदावन में जिला संयुक्त चिकित्सालय के समीप अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। लोगों के देखते ही अजगर पेड़ पर चढ़ गया जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद अजगर का रेस्क्यू किया गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय के समीप एक अजगर सांप को लोगों ने घूमते देखा। लोग जब तक पीछा कर उसे पकड़ते तब तक वह बबूल के पेड़ पर चढ़ गया। अजगर को पकड़ने के लिए लोगों ने भरसक प्रयास किया। लेकिन अंधेरा होने की वजह से वह पकड़ में नहीं आ सका।अजगर निकलने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने अजगर सांप को पकड़ने का रेस्क्यू शुरू कर दिया। नगर निगम की गाड़ी मौके पर बुलाई। इसके बाद एक वन विभाग कर्मी उस पर चढ़ा। जिसके बाद अजगर को पेड़ से गिराया गया और फिर उसे पकड़ा गया। करीब 45 मिनट तक चले रेस्क्यू के दौरान वहां मौजूद लोगों की सांस थमी रही।जिला संयुक्त चिकित्सालय के समीप पेड़ पर चढ़ा अजगर सांप को देखने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अजगर होने की पुष्टि करने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने 10 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया। अजगर सांप का रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम उसे जंगल में ले गई जहां उसे छोड़ दिया गया। वन विभाग के क्षेत्राधिकार ब्रजेश सिंह परमार ने बताया कि जंगल के रास्ते कहीं से यह आ गया संभावना है कि पेड़ पर भोजन की तलाश में चढ़ गया। अजगर का रेस्क्यू कर लिया गया है। इस दौरान वन विभाग के वन रक्षक श्याम सिंह,प्रेम सिंह व श्री गोपाल मौजूद रहे।जिस जगह पर अजगर सांप मौजूद था उसके बराबर में जिला संयुक्त चिकित्सालय है। इसके अलावा सामने की तरफ पर्यटक सुविधा केंद्र है। वृंदावन से यमुना एक्सप्रेस वे के मुख्य मार्ग पर अजगर की मौजूदगी ने लोगों को दहशत में डाले रखा। वन विभाग की टीम ने अजगर को जब सकुशल पकड़ लिया तब लोगों ने राहत की सांस ली।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.