• Tue. Feb 24th, 2026

मथुरा के चौडरस गांव में शिव मंदिर स्थापना, रामायण पाठ का आयोजन

ByVijay Singhal

Feb 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जिले के चौडरस गांव में हाल ही में एक शिव मंदिर की स्थापना की गई। इस अवसर पर श्री रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। यह धार्मिक अनुष्ठान सोमवार को संपन्न हुआ। पंडित गोविंद शरण शास्त्री ने इस अवसर पर रामायण पाठ के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रामायण या अखंड रामायण पाठ का आयोजन घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए किया जाता है। पाठ के समापन पर हवन और आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिससे भक्तों में सनातन धर्म के प्रति जागरूकता और आस्था बढ़ी। कार्यक्रम में श्री लक्ष्मी नारायण शर्मा, धर्मराज मास्टर, जगदीश मास्टर, मोहन, हरीश रावत, सुंदर और सुरेश वकील सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन में अपना सहयोग प्रदान किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.