हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जेत के अंतर्गत राल स्थित किसान इंटर कालेज के विशाल मैदान में आयोजित स्वर्ण समाज की महापंचायत में बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने केंद्र सरकार की नीतियों, विशेषकर यूजीसी से जुड़े नए प्रावधानों के खिलाफ हल्ला बोला। बरेली के निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार किए। कहा कि सरकार द्वारा लाया गया यूजीसी कानून सीधे तौर पर स्वर्ण समाज के अस्तित्व को मिटाने की साजिश है। यह कानून भेदभावपूर्ण है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस गंदे कानून से लड़ने के लिए समाज को तन, मन और धन से एक सूत्र में बंधना होगा। उन्होंने घोषणा की कि वह सोमवार को कान्हा की नगरी वृंदावन में एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे। जो विशुद्ध रूप से स्वर्ण समाज के हितों की लड़ाई लड़ेगी। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा कि देश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लगातार स्वर्ण समाज की उपेक्षा की जा रही है। उन्हें नीचा दिखाने का प्रयास हो रहा है। बृजमंडल क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा कि स्वर्ण समाज के वीरों, अब कुंभकर्णी नींद से जागने का वक्त आ गया है। यदि आज भी इस काले कानून के खिलाफ चुप रहे, तो आने वाला जीवन नारकीय होगा। दोपहर 11:30 बजे शुरू हुई यह सभा दोपहर 2:30 बजे तक चली। सभा में एक स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। हाथों में विरोध की तख्तियां लिए इन छात्राओं ने यूजीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मैदान में मौजूद लोगों ने एक स्वर में काला कानून वापस लो के नारे लगाए। कार्यक्रम की शुरुआत महामंडलेश्वर परमेश्वरी दास महाराज के सान्निध्य में हुईसभी मुख्य वक्ताओं को संयुक्त रूप से 51 किलो की फूलमाला पहनाई गई। विजयपाल सिंह, ओम प्रकाश, वीरेंद्र सिंह, मोती, दिनेश सिंह, डॉक्टर जगदीश सिंह गौर, नौहबत सिंह, देवेन्द्र आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
