• Thu. Nov 26th, 2026

तीन मार्च को निकलेगा चतुर्वेद समाज का भव्य होली डोला

Byvijay.singhal1233

Feb 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चतुर्वेदी समाज का होली डोला 3 मार्च को दोपहर 2:00 बजे द्वारकाधीश मंदिर के नीचे से प्रारंभ होकर निकालेगा। जोकि विश्राम घाट, छत्ता बाजार, होली गेट, कोतवाली रोड होते हुए भरतपुर गेट चौक बाजार फिर विश्राम घाट पर संपन्न होगा। इस संपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक होंगे। डोले में शामिल होने वाले जो बंधु इस मेले में शामिल होना चाहते हैं, अपनी झांकी ट्रैक्टर या अपनी टॉली जो भी हो, अपने आवेदन माथुर चतुर्वेद परिषद कार्यालय में 25 फरवरी तक दे दें। जिससे क्रमबद्ध तरीके से उनको आगे की कार्रवाई के लिए बढ़ाया जा सके। आवेदन प्राप्त होने के बाद उन पर विचार विमर्श करने के बाद उन्हें नंबर अलॉट किए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे डोला प्रारंभ होगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.