• Tue. Feb 17th, 2026

मां गई बकरी चराने, बेटी लाखों के जेवर और नकदी लेकर चंपत,जांच में जुटी पुलिस

ByVijay Singhal

Feb 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कस्बे के समीपवर्ती गांव में एक महिला जंगल में बकरी चराने गई थी। पीछे से उनकी बेटी लाखों रुपये के आभूषण और नगदी लेकर घर से चंपत हो गई। काफी तलाश के बाद भी कोई पता न चलने पर महिला ने  सुरीर थाने में बेटी के घर से गायब हो जाने के आरोप की सूचना दी है। मां गई बकरी चराने, बेटी हो गई घर से चंपत, लाखों के आभूषण और नगदी भी ले गई साथ सुरीर के समीपवर्ती गांव की महिला अपनी इकलौती संतान 19 वर्षीय बेटी के साथ रहती है। बेटी को घर पर छोड़कर महिला बकरियों को जंगल में चराने ले गई थी। शाम को बकरियों को चरा कर वापिस लौट कर आई बेटी घर पर नहीं मिली। कमरे में अलमारी खुली हुई थी, जिसमें नगदी और सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। महिला ने इधर-उधर तलाश किया लेकिन बेटी का कोई पता नहीं चला। संभावित स्थान और रिश्तेदारी में भी बेटी के बारे कोई जानकारी नहीं मिली। महिला ने सुरीर थाने नगदी और आभूषण समेत बेटी के गायब होने के बारे में प्रार्थना पत्र दिया है। महिला का कहना है कि उनकी बेटी फोन पर चोरी छिपे किसी से बात करती रहती थी। सुरीर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह का कहना है कि युवती के गायब होने के मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.