• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा। राया में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ मेंगोली लगने से 25 हजार का इनामी घायल,

Byvijay.singhal1233

Jan 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना राया पुलिस देर रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश माट रोड पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जो बदमाश के पैर में लगी। जिससे बदमाश घायल हो गया। पुलिस मुठभेड़ में घायल 30 वर्षीय बदमाश शशिपाल निवासी भूढ़ा सानी थाना राया ने 3 जनवरी को थाना सुरीर क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया थम शशिपाल ने इस वारदात में 1 लाख 65 हजार रुपए की लूट की थी। पुलिस को इस मामले में शशिपाल की तलाश थी।मुठभेड़ में घायल बदमाश शशिपाल से पुलिस ने तमंचा 315 बोर, 2 कारतूस और 12 हजार 500 रुपए नगद बरामद किए हैं। मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शशिपाल लूट की वारदात को अंजाम देने और अवैध हथियार रखने का आदि है। शशिपाल के खिलाफ लूट का पहला मुकदमा वर्ष 2016 में थाना माट में दर्ज हुआ था। इसके बाद उस पर अलीगढ़ के गभाना, मथुरा के सुरीर, हाई वे थाना में हत्या, गैंगस्टर आदि के मुकदमे दर्ज किए गए और जेल गया। शशिपाल जमानत पर रिहा होकर वारदातों को अंजाम देता रहता था।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.