हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा की सांसद हेमामालिनी लखनऊ पहुंचीं, प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की नगरी को परिवहन सेवा की दृष्टि से अयोध्या और काशी से जोड़ने का प्रस्ताव दिया। इस पर सहमति जताते हुए परिवहन मंत्री ने निकट भविष्य में ही इस सेवा का शुभारंभ सांसद हेमा से ही कराए जाने का भरोसा दिया। बीते दिवस लखनऊ पहुंचीं मथुरा की सांसद हेमामालिनी का अभिनंदन अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया। इस दौरान सांसद ने धर्म नगरी मथुरा को राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश और देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों से जोड़ने का प्रस्ताव दिया। सांसद के इस प्रस्ताव पर परिवहन मंत्री ने सहज सहमति जताते हुए जल्द ही लखनऊ के साथ अयोध्या और काशी के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने की बात कही। यह भी कहा कि जल्द ही भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली से अयोध्या और काशी के लिए शुरू होने वाली बस सेवा का शुभारंभ सांसद से कराएंगे। सांसद ने मथुरा में तैयार किए अंतरराज्जीय बस अड्डे के पूर्ण संचालन शुरू कराने को कहा। इस पर भी परिवहन मंत्री ने सांसद को इस दिशा में अब तक की प्रगति से अवगत कराया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
