हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में अर्जुन पुरुस्कार विजेता ओलंपियन बबिता फोगाट वृंदावन पहुंची। यहां बबिता फोगट ने ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दरबार में हाजिरी लगाई । नामचीन रेसलर ने बेटियों के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार पर चिंता जताते हुए बेटियों से सबल बनने की अपील की। कामनवेल्थ गेम्स में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाली पहलवान बबिता फोगाट अपने पहलवान पति विवेक सुहाग के साथ गुरुवार की सुबह ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए और विधिवत पूजा अर्चना की। बांके बिहारी जी के दर्शन करने पहुंची बबिता काफी देर तक भगवान को निहारती रहीं। बबिता फोगट के बांके बिहारी मंदिर पहुंचने पर मंदिर के सेवायत आशीष गोस्वामी ,शैलेंद्र गोस्वामी ने उनको पूजा अर्चना कराई। इसके बाद उनको भगवान बांके बिहारी जी का प्रसादी अंग वस्त्र पहनाते हुए प्रसाद भेंट किया। करीब 15 मिनट तक मंदिर में रहने के बाद बबिता फोगट गंतव्य के लिए रवाना हो गई। दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बबिता फोगट ने कहा कि ठाकुर जी के दरबार में आना अपने आप में सुखद अनुभूति है। बेटियों पर बढ़ रही अत्याचार की घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अब लोगो को अपनी मानसिकता बदलनी होगी। तभी महिलाओ के प्रति हो रहे अपराध पर काबू पाया जा सकता है। नव युवक अपनी बहन बेटियों की तरह समाज की हर बेटी को अपना समझे।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
