• Sun. Nov 1st, 2026

उत्कृष्ट कार्यों हेतु सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म, उ०प्र० शासन लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी को दिया गया प्रशस्ति पत्र

Byvijay.singhal1233

Jan 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 12 जनवरी को उत्कृष्ट कार्यों हेतु सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म, उ०प्र० शासन लखनऊ द्वारा जिलाधिकारी को दिया गया प्रशस्ति पत्र l upminemitra.in पोर्टल पर जिलाधिकारी के नेतृत्व में खनन विभाग की विभिन्न सेवाओं को जन सामान्य हेतु अधिक उपयोगी एवं सतत् पर्यवेक्षण के लिये जिलाधिकारी पुलकित खरे को प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों / सतत प्रयासों से माह सितम्बर 2022 से माह दिसम्बर 2022 तक राजस्व प्राप्तियों के अन्तर्गत जनपद मथुरा में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के लिये शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य माह सितम्बर 2022 में 84.50 लाख के सापेक्ष 115.51 लाख राजस्व प्राप्ति की गई है। माह अक्टूबर 2022 में 130.00 लाख के सापेक्ष 76.94 लाख, माह नवम्बर 2022 में 130.00 लाख के सापेक्ष 215.20 लाख, माह दिसम्बर 2022 में 130.00 लाख के सापेक्ष 274.18 लाख की राजस्व प्राप्ति की गई है। इस प्रकार माह सितम्बर 2022 से माह दिसम्बर 2022 तक कुल निर्धारित लक्ष्य 474.50 लाख के सापेक्ष 681.83 लाख की राजस्व प्राप्ति की गई जो विगत वर्ष आलोच्य अवधि की तुलना में 434.62 लाख अधिक राजस्व प्राप्त किया है। उपखनिज के अवैध खनन / परिवहन / ओवरलोड के विरुद्ध जिलाधिकारी के निर्देशन में विशेष अभियान चलाकर माह सितम्बर 2022 में 67 वाहन के चालान किये गये तथा 44 वाहनों से 17,26,510.00 अर्थदण्ड जमा कराया गया एवं 01 वाहन के प्रकरण में माननीय न्यायालय में परिवाद दाखिल किया गया। माह अक्टूबर 2022 में 61 वाहनों के चालान किये गये तथा 53 वाहनों से 22,93,200.00 अर्थदण्ड एवं 19 वाहन, वाहन चालक / स्वामियों के विरूद्ध 04 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी।  माह नवम्बर 2022 में 58 वाहनो के चालान किये गये तथा 54 वाहनो से 22,92,320.00 अर्थदण्ड एवं 04 वाहन, वाहन चालक / स्वामियों के विरूद्ध 03 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। माह दिसम्बर 2022 में 57 वाहनो के चालान किये गये तथा 43 वाहनों से 21,34,651.00 अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। इस प्रकार माह सितम्बर 2022 से माह दिसम्बर, 2022 तक 243 वाहनो के चालान किये गये तथा 194 वाहनों से 84,46,681.00 अर्थदण्ड के रूप से जमा कराया गया है एवं 23 वाहन, वाहन चालक / स्वामियों के विरूद्ध 07 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है तथा 01 वाहन के प्रकरण में माननीय न्यायालय में परिवाद दाखिल किया गया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.